20 अक्टूबर 2016 - 19:15
 डा. अली अकबर विलायती इराक़ के दौरे पर।

ईरान के पूर्व विदेशमंत्री और इस्लामी जागरूकता परिषद के प्रमुख डा. अली अली अकबर विलायती इराक़ की राजधानी बगदाद पहुंच गए हैं

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पूर्व विदेशमंत्री और इस्लामी जागरूकता परिषद के प्रमुख डा. अली अली अकबर विलायती इराक़ की राजधानी बगदाद पहुंच गए हैं जहां वह इस्लामी जागरूकता की उच्च परिषद के नवें सत्र में भाग लेंगे।
यह बैठक इराक उच्च इस्लामी क्रांति परिषद के प्रमुख हज्जतुल इस्लाम वल मुसलेमीन सैयद अम्मार हकीम की मेजबानी में आयोजित हो रहा है जिसमें विभिन्न देशों की प्रमुख हस्तियां और इस्लामी जागरूकता की उच्च परिषद के सदस्य भाग लेंगे।